फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   शिव मंदिर में मूर्तियां खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

शिव मंदिर में मूर्तियां खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Tue, 19 Feb 2019 11:44 PM IST
anant jain anant anant
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर में मूर्तियां खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
चीनी मिल में ताेड़फाेड़ - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्रांतर्गत हुंडावाला बाग नया रसूलपुर पटेल मार्ग स्थित शिवजी परिवार की मूर्तियों को किसी ने सोमवार रात खंडित कर दिया। मूर्तियों को टूटा देख यहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर सीओ सिटी सहित काफी फोर्स पहुंचा।
विज्ञापन


थाना रसूलपुर के नया रसूलपुर पटेल मार्ग में मुन्नालाल के मकान के बाहर काफी प्राचीन शिवजी का मंदिर है। मंदिर में क्षेत्रीय नागरिक पूजा अर्चना करते हैं। मंगलवार को सुबह लोग वहां पहुंचे तो देखा कि मंदिर में मां पार्वती, गणेश व नंदी की प्रतिमाएं खंडित थीं।
विज्ञापन


प्रतिमाओं के अवशेष भी नहीं थे। यह नजारा देखकर आसपास के काफी संख्या में दुकानदार आक्रोशित होकर एकत्रित हो गए। लोगों की सूचना पर सूलपुर के थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह चंदेल, सीओ सिटी संजय वर्मा, एसएचओ रसूलपुर सहित काफी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। सीओ सिटी संजय वर्मा ने नागरिकों को भरोसा दिया कि किसी सिरफिरे व्यक्ति ने ऐसी हरकत की है। मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पार्षद अजय गुप्ता, अंकित गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, विष्णु कुमार, राजाराम गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता ने तहरीर दी है।

नया रसूलपुर क्षेत्र में जिस स्थान पर मूर्तियों को तोड़ा गया वह मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। इसके कारण पुलिस प्रशासन ने इसे काफी गंभीरता से लिया। सूचना मिलने पर जहां सीओ सिटी संजय वर्मा पहुंचे।


नया रसूलपुुर में घर के बाहर बने मंदिर से कुछ मूर्तियों को खंडित किया गया है। इस मामले की जांच करा रहे हैं। आसपास के कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। आरोपी का पता लगाकर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
संजय वर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed