{"_id":"5cdef76cbdec22076100b9be","slug":"41558116204-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रामा सेंटर में चिकित्सक की पत्नी का हंगामा,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रामा सेंटर में चिकित्सक की पत्नी का हंगामा,
विज्ञापन
DOCTOR
- फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को चिकित्सक के कक्ष में हंगामा हुआ। चिकित्सक की पत्नी और सास पर अभद्रता और मारपीट का आरोप है। एसएचओ उत्तर सतेंद्र सिंह राघव महिला पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। इस मामले में पीड़ित डाक्टर ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल चिकित्सक का मेडिकल कराया है। पुलिस ने पत्नी और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में डा. विक्की चाहर आपातकालीन की ड्यूटी कर रहे थे। सुबह करीब साढे़ 11 बजे ड्यूटी के दौरान उनकी पत्नी एवं सास पहुंची और हाथापाई करने लगीं। हंगामा की सूचना पर एसएचओ उत्तर सतेंद्र सिंह राघव महिला पुलिसकर्मी के साथ पहुंचे। हंगामा कर रही महिला का आरोप है उनके पति डा. विक्की घर पर नहीं आते हैं। शादी 20 जून 2018 को हुई थी।
दोनों के बीच विवाद होने के बाद एक बार समझौता 14 अप्रैल को आगरा सिकंदरा थाने में हुआ था। समझौते के बाद भी पति घर नहीं आते हैं। अलग से फ्लैट लेकर रहने तक की बात हुई। इधर डा. विक्की चाहर ने अपने साथ हुई अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए पत्नी ममता और सास के खिलाफ थाना उत्तर पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर सतेंद्र सिंह राघव ने कहा दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विक्की चाहर का आवास आगरा में शिवपुरी कालोनी में है। जबकि ससुराल मथुरा मोतीकुंज में है।
विज्ञापन
मीडिया कर्मियों ने घटनाक्रम की वीडियो बनाई तो मीडिया कर्मियों को रोका गया एक मीडियाकर्मी का मोबाइल छीनकर उसे जमीन पर पटक दिया।