फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   झोलाछाप की लापरवाही से ढाई वर्षीय बालक की मौत

झोलाछाप की लापरवाही से ढाई वर्षीय बालक की मौत

Sun, 12 May 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
झोलाछाप की लापरवाही से ढाई वर्षीय बालक की मौत
झोलाछाप की लापरवाही से ढाई वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन

थाना एका भगनेर में बुखार आने पर पिता झोलाछाप के पास ले गया था
बालक की मौत के बाद हंगामा, झोलाछाप पर बंदूक तानने का आरोप, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद/एका। थाना एका क्षेत्र के भगनेर में झोलाछाप के इलाज से एक ढाई वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है विरोध करने पर बंदूक निकालकर जान से भी मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। पिता की तहरीर पर झोलाछाप के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया।

थाना एका के भगनेर निवासी मोहम्मद नूर के ढाई वर्ष के बेटे सुभान अली को बुखार आ गया था। उपचार कराने को गांव के झोलाछाप रमेशचंद्र के यहां गए थे। मोहम्मद नूर का आरोप है कि झोलाछाप रमेशचंद्र के इंजेक्शन लगाने के बाद बेटे की तबियत खराब होती चली गई। थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मोहम्मद नूर का कहना है जब बेटे की मौत होने पर उसके आवास पर बताने गया तो झोलाछाप ने बंदूक निकाल दी। धमकाया कि एक नहीं अब तो दो लाश (शव) उठकर जाएंगी। सूचना पर एसएचओ एका ब्रजेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक झोलाछाप परिवार के साथ फरार हो गया था। घर पर ताला लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल के लिए भेजा है। एसएचओ ब्रजेश सिंह ने कहा कि झोलाछाप के उपचार में लापरवाही बरतने के कारण मौत के मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। उक्त झोलाछाप घर से फरार है। मौके पर गया था घर में ताला लटका हुआ था। बंदूक तानने वाली घटना पीछे हुई हो यह जानकारी में नहीं है। दोषी झोलाछाप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed