फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   मक्खनपुर क्षेत्र में बोलेरो में पकड़ी 2.48 लाख की नकदी

मक्खनपुर क्षेत्र में बोलेरो में पकड़ी 2.48 लाख की नकदी

Fri, 05 Apr 2019 11:47 PM IST
anant jain anant anant
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मक्खनपुर क्षेत्र में बोलेरो में पकड़ी 2.48 लाख की नकदी
बरामद नकदी - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर पुलिस व स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान करीब दो लाख 48 हजार रुपया की नकदी बोलेरो गाड़ी से बरामद की है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद विधानसभा के स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार, मनोज कुमार और उप निरीक्षक अचल सिंह, हैड राधाचरन, हरीश कुमार, राजेश कुमार के साथ चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


वाहनों की चेकिंग किए जाने के दौरान शिकोहाबाद की ओर से एक बोलेरो दिखाई दी। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी से करीब 2.48 लाख की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें दो हजार रुपया के कुल 87 नोट करीब एक लाख 74 हजार रुपया, पांच सौ रुपया 148 नोट बरामद किए हैं। बोलेरो चालक अलीगढ़ जिले के ग्राम बाजौता निवासी शैलेंद्र कुमार से नकदी के संबंध में पूछताछ की लेकिन कोई जवाब नहीं दे सका।


धनराशि को लिखने के साथ उसे थाने के मालखाने में जमा करा दी गई है। एसएचओ मक्खनपुर मोहम्मद सलीम ने कहा कि 2.48 लाख की नकदी अलीगढ़ की ओर जा रही बोलैरो सेबरामद की है। मामले की जांच वाणिज्यकर विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed