फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   अपहरण का रचा नाटक, दो लाख रुपये मांगी फिरौती

अपहरण का रचा नाटक, दो लाख रुपये मांगी फिरौती

Sat, 09 Mar 2019 12:23 AM IST
anant jain anant anant
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
अपहरण का रचा नाटक, दो लाख रुपये मांगी  फिरौती
Kidnap - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। खुद के अपहरण होने तथा फिरौती के दो लाख रुपये की डिमांड करने वाले युवक को एसओजी टीम तथा थाना उत्तर पुलिस ने पकड़ लिया। उसे पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि दक्षिणी दिल्ली के एकता बिहार ज्ञान मंदिर रोड जैतपुर निवासी जावेद पुत्र जाहिद अली की गुम होने की सूचना थाना उत्तर के श्रीराम कालोनी निवासी अंकित कुमार ने दी थी।
विज्ञापन


अंकित के मोबाइल पर दो लाख रुपये की फिरौती देने के मैसेज नए नंबरों से आने शुरू हो गए। एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, एसएचओ थाना उत्तर सतेंद्र सिंह राघव व एसएसआई अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मामले की जांच पड़ताल में जुटे। मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चला कि वह सीतापुर में अनस किराना स्टोर के मालिक यासीन के भतीजे अब्दुल रहमान से बात किए जाने की तस्दीक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मार्च को वह अपने मौसेरे भाई अब्दुल रहमान के घर पहुंचा था। पुलिस ने जावेद की तलाश शुरू कर दी। एसओजी टीम व थाना प्रभारी उत्तर ने बंबा रोड से अपहरण का नाटक एवं दो लाख की फिरौती का मैसेज भेजने वाले जावेद को दबोच लिया। उसके खिलाफ 420/ 384 का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा है। एसपी सिटी ने कहा कि वह पुलिस को गुमराह कर रहा था।


पैसों के लिए रचा अपहरण का नाटक
पुलिस की मानें तो जावेद एल्वे कंपनी में काम करता था। पत्नी के गर्भवती होने के कारण उसे पैसों की जरूरत थी। इसके कारण अपहरण का नाटक रचा था। ताकि उसे पैसे मिल जाएंगे। लेकिन पुलिस ने हकीकत खोल दी है। अंकित सहित कई लोग उक्त कंपनी से जुडे़ हैं और यहां श्रीराम कालोनी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed