फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   श्रमिक नेता रामदास मानव सहित छह को जेल भेजा गया

श्रमिक नेता रामदास मानव सहित छह को जेल भेजा गया

Fri, 17 May 2019 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
श्रमिक नेता रामदास मानव सहित छह को जेल भेजा गया
crime - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने चूड़ी के तोड़ा फोड़ने के आरोपी श्रमिक नेता रामदास मानव सहित छह को आसफाबाद के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि वह कहीं बाहर जाने को वाहन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। अज्ञात की तलाश को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


चूड़ी जुड़ाई श्रमिक व सेवायोजक पक्ष में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय लेबर कालोनी में सात मई को समझौता हो गया था। समझौता होने के बाद भी आठ मई को थाना रामगढ़ के नगला पीपरिया में जुड़ाई के लिए लेकर जा रही गाड़ी में ही तोड़फोड़ कर दी थी। चूड़ियों को तोड़ने के मामले में थाना रसूलपुर के झमैय्या टोला निवासी शहनशाह बाबर की तहरीर पर श्रमिक नेता रामदास मानव एवं उसके पांच अन्य साथियों व दस 12 अज्ञात के खिलाफ अभियोग थाना रामगढ़ में दर्ज कराया था। रामदास मानव ने सोशल मीडिया पर वाराणसी चलने का आह्वान किया था। इसके बाद पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन


इन लोगों को किया गया गिरफ्तार
एसएचओ रामगढ़ प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि पुलिस ने आसफाबाद के चौराहे के पास से रामदास मानव निवासी करबला, थाना उत्तर के गोपीश्याम स्कूल के पास निवासी राकेश कुमार, उदयवीर कोरी, विजेंद्र सिंह कोरी, कौशल्यानगर गली नंबर तीन के निवासी मुलायम सिंह, हाकिम सिंह शामिल हैं। थाना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। श्रमिक नेताओं को जिस समय मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गए, उस समय पुलिस फोर्स उनके साथ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed