{"_id":"5cfd4058bdec2207786bb0c5","slug":"15601009441613-15-firozabad-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगजनी, तोड़फोड़ मामले में 13 नामजद, 15 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगजनी, तोड़फोड़ मामले में 13 नामजद, 15 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। सांती में युवती को भगाने की घटना के बाद शनिवार देर शाम को हुई आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में 13 नामजद सहित 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। गांव में पुलिस-पीएसी तैनात कर दी है। घायल महिलाओं के साथ अन्य लोगों का मेडिकल कराया है।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के सांती में लड़की ले जाने के मामले में लड़की पक्ष की ओर से आरोपियों के घर तोड़फोड़ करने के साथ मकान के ऊपर रखी झोंपड़ी के साथ गन्ना के खेत में आग लगा दी। खेत पर काम कर रही कई महिलाओं को पीटा था। मारपीट एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पक्ष फरार हो गए थे।
शनिवार देर रात शिकोहाबाद सीओ अजय चौहान, एसएचओ मक्खनपुर मोहम्मद सलीम, मटसेना जितेंद्र कुमार, खैरगढ़ प्रमोद कुमार सहित काफी फोर्स पहुंच गया था। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने गन्ना के खेत में लगी आग बुझाई थी। गांव में पुलिस-पीएसी तैनात कर दी है। इधर इस घटना के संबंध में फौरन सिंह ने अनिल, अजय, लायक सिंह, जय सिंह, मदनपाल व पप्पू उर्फ रामनिवास, ब्रजेश मल्लू फाइटर, अनिल, ज्ञानी, प्रेमपाल, उदयवीर, रामप्रकाश और 15 अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका।