फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सवारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

सवारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
सवारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लुटेरे। - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने यात्रियों को अपनी गाड़ी में बैठाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त की जाने वाली अर्टिगा गाड़ी, मोबाइल, नकदी के साथ सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन


सीओ सिटी संजय वर्मा एवं एसएचओ दक्षिण सुनील कुमार सिंह, उप निरीक्षक नितिन त्यागी, भूप्रकाश शर्मा ने लालऊ से बिहारीपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, तीन तमंचा, कारतूस व खोखे के साथ लूट में प्रयोग होने वाली अर्टिगा गाड़ी और 1220 रुपया बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने कहा कि इनमें थाना दक्षिण के लालऊ निवासी संदीप मिश्रा, अप्पे उर्फ शिवशंकर, नीरज भारद्वाज शामिल हैं। जबकि फरार साथी का नाम गौरव भारद्वाज है।
विज्ञापन


बहलाकर सवारियों को कार में बैठाते थे
एसपी सिटी ने बताया कि संदीप मिश्रा लूट का मास्टर माइंड है। नीरज बस स्टेंड एवं सुभाष तिराहे पर सवारियों को बहलाकर गाड़ी में बैठाने का काम करता था। आगे चलकर सवारियों को तमंचे के बल पर धमकाकर लूटता था। तीन जून को सिरसागंज क्षेत्र के सोथरा चौराहा निवासी सनी जैन के साथ गुरुवार रात लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed