फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   पड़ोसी के कुत्ते को डंडा मारने पर किशोर का अपहरण

पड़ोसी के कुत्ते को डंडा मारने पर किशोर का अपहरण

Tue, 21 May 2019 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी के कुत्ते को डंडा मारने पर किशोर का अपहरण
बालक का अपहरण - फोटो : demo oic
शिकोहाबाद (फिराेजाबाद)। थाना पुलिस ने किशोर के गायब होने पर पीड़ित के पिता की तहरीर पर मोहल्ले के ही युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। लापता किशोर मंगलवार सुबह एक खेत में बंधा मिला।
विज्ञापन


मोहल्ला शंकरपुरी निवासी धनीराम शर्मा के 15 वर्षीय पुत्र शिवम को सोमवार सुबह मोहल्ले के ही दिलीप नामक युवक के पालतू कुत्ते ने काट लिया था। जिसके बाद शिवम ने कुत्ते को डंडा मार दिया इस पर दिलीप ने शिवम को घर बुलाकर बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन


इसके बाद शिवम गायब हो गया। काफी तलाशने के बाद भी जब शिवम का कोई पता नहीं चला तो परिजन देर रात थाना पहुंचे और किशोर के लापता होने की तहरीर दी। पुलिस ने परिजनों के साथ किशोर की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह किशोर एक खेत में बंधा हुआ मिला। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दिलीप निवासी शंकरपुरी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed