फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   पूर्व मंत्री अशोक यादव ने दुकानदार को धमकाया, रिपोर्ट दर्ज

पूर्व मंत्री अशोक यादव ने दुकानदार को धमकाया, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 11 Feb 2019 11:23 PM IST
anant jain anant anant
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अशोक यादव ने दुकानदार को धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
ashok yadav - फोटो : amar ujala
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे और शिकोहाबाद के पूर्व विधायक अशोक यादव और उनके साथियों पर दुकानदार के साथ मारपीट करने, धमकी और दबंगई का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पूर्व मंत्री अशोक यादव सहित 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शाम को पुलिस फोर्स के साथ सीओ शिकोहाबाद ने पूर्व मंत्री के आवास पर दबिश भी दी।
विज्ञापन


मोहम्मदमाह बस स्टैंड के सामने रहने वाले अंकित अग्रवाल की स्टेशन रोड पर एके कॉलेज के सामने चिम्मन लाल अग्रवाल सेल्स के नाम से फर्म है। आरोप है कि सोमवार सुबह दस बजे अंकित फर्म पर बैठे हुए थे। तभी पूर्व मंत्री अशोक यादव अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे। उन्होंने उसे दुकान के बाहर बुलाया तथा गाली गलौज करते हुए दुकान खाली करने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान उनके साथ आए लोगों ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन


दुकानदार अंकित का कहना है कि उनकी दुकान पूर्व मंत्री अशोक यादव की कोठी के निकट है। अशोक यादव पूर्व में भी उसे दुकान खाली करने की धमकी दे चुके हैं। वह दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं। मारपीट की घटना उसके यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। यह रिकार्डिंग पुलिस को भी दी गई है। घटना की जानकारी होते ही नगर के व्यापारी एकत्रित होकर थाना पहुंचे और सीओ अजय सिंह चौहान से मिल कर कार्रवाई की मांग की। रोष व्यक्त करने वाले व्यापारियों में गोविंद सक्सेना, राजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, वरुण सिंघल, रमाशंकर गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार अंकित अग्रवाल को एक लाख रुपये पत्थर मंगाने को दिए थे। छह महीने में न पत्थर आया न ही पैसे वापस किए। दुकानदार से पूछने गया था कि पैसा वापस करो या पत्थर लाकर दो। मारपीट और धमकाने का आरोप गलत है। पैसा वापस न करना पडे़ इसलिए आरोप लगाए जा रहे हैं।
अशोक यादव, पूर्व मंत्री

घटना के संबंध में अशोक यादव सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस फोर्स के साथ शाम को स्टेशन रोड स्थित अशोक यादव के आवास पर दबिश भी दी थी लेकिन कोई मिला नहीं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुकानदार को धमकाने वाले अन्य लोग भी ट्रेस किए जा रहे हैं।


अजय सिंह चौहान, सीओ शिकोहाबाद


दबंगई का वीडियो हुआ वायरल
दुकानदार के साथ की गई अभद्रता और दगंबई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दुकान के अंदर सबसे पहले एक युवक घुसता है वह दुकानदार का गिरेवांन पकड खींच लेता है। इसके बाद कई युवकों के साथ पूर्व मंत्री अशोक यादव दुकान में आते हैं। इनमें से एक युवक दुकानदार पर हाथ उठाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed