{"_id":"5f737b4b8ebc3eefba412329","slug":"crime-news-chain-snatcher-up-crime-live-firozabad-news-agr461503638","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में यात्रियों का सामान लूटने एवं चोरी करने के चार आरोपी किए गिरप्तार,जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में यात्रियों का सामान लूटने एवं चोरी करने के चार आरोपी किए गिरप्तार,जेल भेजे
विज्ञापन
ट्रेनों में लूट एवं चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपी किए गिरफ्तार।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जीआरपी थाना प्रभारी ऊषा मलिक के निर्देशन में ट्रेनों से मोबाइल एवं सामान चुराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी किए तीन मोबाइल फोन, नकदी एवं जेवरात बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि यह ट्रेनों के धीमा होने पर चढ़ने के साथ यात्रियों के सामान चुराने का काम करते हैं। जीआरपी टीम ने उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक रेलवे आशीष तिवारी के निर्देशन में ट्रेनों में सामान चुराने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने को सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। जीआरपी थाना प्रभारी ऊषा मलिक एवं शिकोहाबाद जीआरपी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने टीम के साथ कौरारा रेलवे स्टेशन के पास टैंपों में बैठे चार लोगों को मुखबिर के इशारे पर गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थाना पुलिस ने तलाशी ली तो उनके कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल फोन, 2650 रुपये की नकदी, मंगलसूत्र पीली धातू, दो अंगूठी एवं एक ब्रेसलेट सफेद धातु, दो पैंडल, नाक की लौंग एक, एक जोड़ी टॉप्स, पीली धातु एवं एक अंगूठी सफेद धातु की बरामद की है।
पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम इटावा थाना कोतवाली के जटपुरा निवासी विनोद कश्यप उर्फ उर्फ छुटंकी, बरही टोला निवासी नीरज कश्यप उर्फ कल्लू ,इकदिल निवासी मानिकपुर रोड इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने, सलमान पुत्र अजीज अली, औरेय्या थाना अजीतमल के नवीननगर बाबरपुर निवासी विशाल बाथम उर्फ चौब्बा, वीरन सिंह उर्फ श्यामलाल बाथम बताया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जीआरपी ऊषा मलिक ने बताया कि चारों शातिर किश्म के अपराधी है जो कि कौशन के दौरान ट्रेनों की स्पीड कम होने पर मौका पाकर ट्रेनों में चढ़ जाते हैं और यात्रियों के साथ लूटपाट एवं चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। संवाद