फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

पुलिस की मौजूदगी में तमंचा लहराता रहा युवक, फायर कर भागा, बाद में दबोचा

Wed, 21 Oct 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
सत्यनगर टापा कलां में खुलेआम तमंचा लहराते युवक। युवक ने फिल्मी स्टाइल में तमंचा लहराते हुए सनसन? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के सत्यनगर टापाकलां में बुधवार दोपहर एक युवक दस मिनट तक पुलिस के सामने हाथ में तमंचा लहराता रहा। इस दौरान पुलिस उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। दस मिनट बाद युवक नाले किनारे बाउंड्री के अंदर कूदा और हवाई फायर करते हुए भाग निकला। पुलिस उसके पीछे भागी लेकिन पकड़ नहीं सकी। पुलिस के जाने के बाद वो दोबारा आया और जायजा लेकर लौट गया। शाम पांच बजे पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के कब्जे से तमंचा बरामद किया। युवक द्वारा पुलिस के सामने तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के मायापुरी निवासी बाबू वाल्मीकि (22) पुत्र रामप्रकाश वाल्मीकि बुधवार दोपहर दो बजे करीब सत्यनगर टापाकलां नाले के किनारे उदयवीर के घर के पास पहुंचा। इस दौरान वह नशे की हालत में था और गालीगलौज कर तमंचा लहराने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद वह पड़ोसी कश्मीर सिंह के घर पहुंचा और गालीगलौज करते हुए उसकी नाबालिग लड़की से अभद्रता की। सूचना पर विभवनगर चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह दो सिपाहियों के साथ पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने के बाद भी युवक तमंचा लहराता रहा। इस दौरान पुलिस उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। दस मिनट बाद युवक नाले पार बाउंड्री में कूदा और पुलिस की ओर हवाई फायर करते हुए भाग निकला। इस पर लोगों और पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं सके। लोगों की मानें तो कुछ देर बाद वह दोबारा आया और तमंचा लहराता रहा। कुछ देर बाद वह लौट गया। जानकारी पर उसे पकड़ने के लिए मौके पर सादावर्दी में सिपाहियों को तैनात कर दिया गया। इसके बाद वह शाम को दोबार आया तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

थाना उत्तर के सत्यनगर टापाकलां में नशे की हालत में युवक के तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। थाना उत्तर पुलिस को राजू नाम के व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की तहरीर दी है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश चंद्र मिश्र - एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed