{"_id":"5f8893598ebc3e74f6225148","slug":"crime-firozabad-news-agr4637377111","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या के मामले में दो सगे भाई सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या के मामले में दो सगे भाई सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा के गांव रेहना में बुधवार शाम को हुई युवक की हत्या के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर दो सगे भाइयों सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है।
रेहना निवासी योगेश (28) पुत्र राम वकील की बुधवार की शाम को छह बजे खेतों पर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में मृतक के पिता राम वकील ने गांव निवासी गुड्डू एवं मंटोली पुत्रगण गिरीश चंद्र एवं नगला मोहन निवासी सूरज, कोटला निवासी अनिल पुत्र उदयवीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक फरिहा संजीव कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एक युवक को पूछताछ को हिरासत में लिया है। परिजनों ने हत्या का कारण स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस के अनुसार जांच में योगेश (मृतक) की हत्यारोपी की बहन से फोन पर बात करता था। इसका हत्यारोपी विरोध करता था।
रेहना गांव में युवक की हत्या के मामले में पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
राजेश कुमार - एसपी देहात