{"_id":"5f776e9e8ebc3e9bd760c162","slug":"crime-firozabad-news-agr4619464124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादाम के पैसे न देने पर कार सवार युवकों और दुकानदार में विवाद, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादाम के पैसे न देने पर कार सवार युवकों और दुकानदार में विवाद, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
थाना उत्तर मोहल्ला गंज स्थित प्रोविजन स्टोर की दुकान पर पैसे के लेनदेन में हुए विवाद के बाद थाना ?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। गंज चौराहा स्थित एक दुकान से कार सवार युवकों ने बृहस्पतिवार की देर रात पांच सौ रुपये के बादाम खरीदे, लेकिन उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया। दुकानदार के विरोध करने पर वे मारपीट पर उतारू हो गए। इसमें से एक युवक अपने आप को चौकी इंचार्ज बताते हुए रौब गांठने लगा। इस पर दुकानदार ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर आरोपी तीन युवक भाग निकले, जबकि एक को पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में वह दुकानदार और युवक को थाने ले आई। यहां युवक भी चकमा देकर थाने से निकल गया। सूचना पर थाने पर व्यापारी नेता और दुकानदार जुट गए। उन्होंने आरोपी के भाग जाने पर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपियों की कार को कब्जे में लेकर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं एक युवक को हिरासत में भी लिया है।
थाना दक्षिण के कोटला पजाबा निवासी मनीष वार्ष्णेय उर्फ रिंकू ने बताया कि वह रात साढे़ नौ बजे अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान कार सवार युवक दुकान पर आए और काजू तथा बादाम के दाम पूछने लगे। इस पर उन्होंने काजू खरीदने के उसके पैसे दे दिए, लेकिन बादाम के पांच सौ रुपये देने से मना कर दिया। वहीं, इसमें से एक युवक अपने आप को चौकी इंचार्ज बताते हुए रौब गांठने लगा। पीड़ित ने बताया कि जब युवक मारपीट पर उतारू हो गए तो उसने डायल 112 पर फोन कर दिया। पुलिस के पहुंचते ही कार सवार तीन युवक मौके से भाग निकले। इसपर पुलिस ने कार सवार एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे और दुकानदार मनीष को थाने लाकर बैठा दिया। इसी दौरान अन्य व्यापारी भी थाने पर पहुंच गए। इसी बीच लघुशंका जाने के बहाने कार सवार युवक थाने से निकल गया। व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा, युवा व्यापारी शुभम राजपूत, बिलाल अहमद, आलोक पोद्दार सहित काफी व्यापारी थाना उत्तर पहुंच गए। थाने में दुकानदार को बैठा देख वे रात 11 बजे थाने पर नारेबाजी करने लगे। थाने पर अंदर कक्ष में बैठक कर रहे सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया, रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी, उत्तर अनूप भारतीय ने लोगों समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। बाद में एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र भी थाने पर पहुंच गए। उनके द्वारा कार्रवाई करने आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि व्यापारी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट एवं गाली गलौज करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
कोट
दुकानदार और कार सवारों के मध्य पैसे को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित दुकानदार एवं कार सवार को पीआरवी टीम थाने पर छोड़ गई थी। इस बीच कार सवार आरोपी युवक बातचीत करते हुए थाने से निकल गया। उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं था। बाद में व्यापारी की तहरीर पर युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
-मुकेशचंद्र मिश्र, एसपी सिटी
आरोपियों की कार को थाने तक धक्का मारकर ले गई पुलिस
फिरोजाबाद। दुकानदार से विवाद के बाद पुलिस के पहुंचने पर आरोपी अपनी कार मौके पर ही छोड़कर भाग गए थे। व्यापारियों की सूचना पर एसएसआई नरेंद्र शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस और व्यापारी कार को धक्का मारकर थाने तक लाए। पुलिस के अनुसार कार में आगे की सीट पर बीयर की केन रखी हुई थी।