फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

रेलवे का सामान चुराने वाला चोर 24 वर्ष के बाद किया है गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2020 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime
फिरोजाबाद। राजकीय रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे का सामान चोरी करने के आरोपी को पिछले चौबीस वर्ष के बाद गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे सुरक्षाबल ने थाना टूंडला के कच्चा टूंडला निवासी रामसिंह पुत्र राम खिलाड़ी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरपीएफ की मानें तो पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक बीएन द्विवेदी ने बताया रामसिंह रेलवे के सामान चोरी के मामले में सन 1996 से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किए थे। उसकी काफी दिनों से तलाश थी।

नारखी पुलिस ने वांछित भेजा जेल
नारखी। थाना नारखी पुलिस ने थाना टूंडला के बाघई निवासी निजाम को गिरफ्तार किया है। थाना नारखी पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।
लापता युवक का सुराग नही
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के क्षेत्र मोहल्ला गंज से लापता विपिन (23) पुत्र रोशनलाल का कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह 21 सितंबर को लापता हो गया था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के साथ युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed