{"_id":"5f352f818ebc3e3cce36e84c","slug":"crime-firozabad-news-agr454675017","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकरपुर घाट के समीप महिला ने यमुना में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकरपुर घाट के समीप महिला ने यमुना में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। गृहक्लेश के कारण परेशान महिला ने बृहस्पतिवार को दोपहर यमुना में छलांग लगा ली। मौके पर मौजूद थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसको जीवित बाहर निकाल लिया। महिला के परिजनों को सूचना दे दी। महिला आगरा के थाना डौकी के नगला भोला निवासी बताई जा रही है। घटनाक्रम बृहस्पतिवार को दोपहर का थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के शंकरपुर घाट का है। एक महिला यमुना किनारे पहुंची और उसने यमुना पुल से नदी में छलांग लगा ली। महिला को वहां मौजूद लोगों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
गनीमत रही मौके पर थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर सारदेव सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद थे और यमुना नदी में गोताखोर नहा रहे थे। थानाध्यक्ष ने महिला के छलांग लगाते ही गोताखोरों को उसे खोजने के लिए लगा दिया। आखिर गोताखोरों की मेहनत एवं थानाध्यक्ष की तत्परता के कारण यमुना में डूबी महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। थानाध्यक्ष ने महिला से पूछताछ की तो बताया कि वह गृहकलह से परेशान थी। पीड़ित महिला आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के गांव नगला भोला निवासी रंजना पत्नी नरेश कुमार बताया है। थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर सारदेव सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों से संपर्क किया गया है। उनको थाने पर ही बुलाकर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पड़ताल किए जाने के बाद ही महिला को परिजनों को सौंपा जाएगा।