{"_id":"5f0ef4b98ebc3e63d1288f1c","slug":"crime-firozabad-news-agr450494159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के बिल के पैसे देने से इंकार करने पर मां-बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के बिल के पैसे देने से इंकार करने पर मां-बेटी को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरगढ़/मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। बिजली के बिल पैसे देने से इंकार करने पर बेटों ने मां-बेटी के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी हिरासत में ले लिया। वहीं मक्खनपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर चलाने को लेकर विवाद में की गई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। थाना खैरगढ़ के बैरनी निवासी शांति देवी (56) पत्नी रघुवर दयाल एवं उसकी पुत्री रामादेवी (22) से उनके बेटे विजय बहादुर और शमशेर सिंह ने मंगलवार शाम बिजली के बिल के पैसे मांगे। इस दौरान दोनों ही शराब के नशे में थे। शांति देवी ने पैसे न होने की बात कही तो विजय बहादुर और शमशेर सिंह ने शांति देवी के साथ मारपीट कर दी।
बीचबचाव कराने पर नशे में धुत विजय और शमशेर ने रामादेवी के साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना पर उप निरीक्षक ओंकार सिंह गांव में पहुंच गए और विजय बहादुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों का खैरगढ़ पीएचसी पर मेडिकल कराया। मामले में रघुवर दयाल ने दोनों बेटों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं थाना मक्खनपुर के रसूलपुर में ट्रैक्टर चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान रविकांत (30) पुत्र रामचरन के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित ने गांव के ही ब्रजेश, प्रवीन एवं प्रवेश पुत्रगण सुरेंद्र सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।