फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

सवितानगर में ठेल के आगे बालिका के आ जाने पर विवाद,फायरिंग,मुकदमा दर्ज,दो गिरफ्तार जेल भेजे

Wed, 15 Jul 2020 05:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
crime
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला सविता नगर में ठेल के आगे बालिका के आ जाने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवकों के कब्जे से तमंचा एवं कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सवितानगर गली नं. 12 निवासी अमन कुमार (17) पुत्र राधाकिशन मंगलवार देरशाम चूड़ी की ठेल लेकर जा रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाली एक बालिका ठेल के आगे आ गई और उसे मामूली चोट लग गई। ठेल लगने की जानकारी बालिका ने घर पर दी तो बालिका के परिजनों ने अमन के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवकों जितेंद्र एवं धर्मेंद्र पुत्रगण रामचरन निवासी गली नं. 12 सविता नगर को गिरफ्तार कर लिया। एसओ उत्तर नीरज मिश्रा ने बताया कि मामूली विवाद में जितेंद्र एवं धर्मेंद्र ने फायरिंग की। उनके कब्जे से एक-एक तमंचा एवं कारतूस मिले है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed