फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

इंदुमई के समीप यात्री बनकर ऑटो में सवार हुए थे लुटेरे,ऑटो चालक,यात्री से की लूटपाट

Thu, 09 Jul 2020 06:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
crime
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। सवारी बनकर ऑटो चालक एवं यात्री से लूटपाट कर रहे भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मारपीट के बाद ग्रामीणों ने बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि उनका एक साथी भागने में सफल हो गया। थाना शिकोहाबाद के नौशहरा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र महेशचंद्र ऑटो चलाता है। बुधवार शाम को करीब साढ़े सात बजे वह फिरोजाबाद के सुभाष तिराहे से सवारियां लेकर शिकोहाबाद जा रहा था। इंदुमई के पास चार युवक ऑटो में सवार हो गए। दो सौ मीटर आगे बढ़ने पर युवकों ने चलते ऑटो में प्रमोद की जेब में रखे दो मोबाइल फोन, सात सौ पचास रुपये की नकदी लूट ली। ऑटो में सवार शिकोहाबाद के मोहम्मदमाह निवासी इमरान ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी जेब में रखा मोबाइल फोन भी लूट लिया।
विज्ञापन

इस पर प्रमोद ने ऑटो तेज गति से चलाना शुरू कर दिया। रूपसपुर पहुंचने पर ग्रामीणों को देखकर प्रमोद ने ऑटो रोककर शोर मचा दिया। इधर, ग्रामीणों को देखकर बदमाश भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर तीन बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं उनका एक साथी भागने में सफल हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। थाने पर तलाशी के दौरान बदमाशों के कब्जे से साढ़े तीन सौ रुपये की नकदी, लूटे गए एक मोबाइल बरामद हो गया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम थाना शिकोहाबाद के माड़ई निवासी प्रदीप, थाना मक्खनपुर के इंदुमई निवासी अतुल राहुल राजपूत बताए। हैं। वहीं उन्होंने अपने फरार साथी का नाम शिकोहाबाद के मोहम्मदमाह निवासी दिलीप बताया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed