{"_id":"5f0710a08ebc3e63a145ba0b","slug":"crime-firozabad-news-agr449682340","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर सोनू सिंह को पुलिस ने 250 ग्राम चरस समेत पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर सोनू सिंह को पुलिस ने 250 ग्राम चरस समेत पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। लूट और जानलेवा हमले जैसे संगीन अपराधों में वांछित चल रहे शातिर सोनू सिंह को पुलिस ने बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 250 ग्राम चरस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि बीती रात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मैनपुरी रोड स्थित एमपी फार्म हाउस के समीप से एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने लगा। संदेह पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पुलिस को तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 250 ग्राम चरस बरामद हुआ। पूछताछ में पुलिस को उसने अपना नाम सोनू सिंह निवासी शंकरपुरी बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोनू पर फिरोजाबाद, आगरा, एटा, मैनपुरी सहित अन्य जिलों के कई थानों में लूट और पुलिस मुठभेड़ के मुकदमा दर्ज है। गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। इसके साथ ही पुलिस मुठभेड़ में सोनू वांछित चल रहा था।