{"_id":"5f070fec8ebc3e636e6ba141","slug":"crime-firozabad-news-agr449682231","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपटेन अपराधियों की सूची बनाने में जुटी जिले की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपटेन अपराधियों की सूची बनाने में जुटी जिले की पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कानपुर की घटना के बाद जिले की पुलिस अपराधियों का खाका खंगालने में जुट गई है। थाना, सर्किल के साथ जिले के टॉपटेन अपराधियों की सूची अपडेट की जा रही है। इसके लिए थाना स्तर पर टीमें काम करने में जुटी हैं। ताकि इनकी सख्त निगरानी की जा सके। कानपुर के घटनाक्रम के बाद प्रदेश भर में अपराधियों पर शिकंजा कसने का काम पुलिस ने कर दिया है। फिरोजाबाद जिले में एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में जिले की पुलिस अपराधियों का पूरा ब्योरा जुटाने में जुट गई है। हिस्ट्रीशीटरों, इनामी और जिले के टॉपटेन अपराधियों की सूची बनाई जा रही है।
इसके लिए थानेवार प्रत्येक अपराधी का पूरा ब्योरा खंगाला जा रहा है। अपराधी थाना क्षेत्र में सक्रिय हैं कि नहीं, लास्ट अपराध उक्त अपराधी ने क्या किया। वर्तमान में वह कोई काम कर रहा है या फिर अपराधिक क्षेत्र में सक्रिय है। पूर्व में उक्त अपराधी के द्वारा किस प्रकार के अपराध किए गए थे। इसके साथ ही जिले का अपराधी यदि कहीं बाहर जाकर सक्रिय है तो उसका भी ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है।