{"_id":"5f070feb8ebc3e63bb109b32","slug":"crime-firozabad-news-agr449681682","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैमजा का पुरा में महिला फांसी के फंदे पर झूली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैमजा का पुरा में महिला फांसी के फंदे पर झूली, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना मटसेना के गांव रैमजा का पुरा में महिला ने बुधवार रात गृहक्लेश के चलते घर के बाहर खड़े पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह जगार पर होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रैमजा का पुरा निवासी प्रीति (30) पत्नी हीरालाल का बुधवार शाम पति से विवाद हो गया। विवाद से क्षुब्ध होकर प्रीति ने देररात घर के बाहर खड़े पेड़ पर धोती से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह जगार होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी।
घटना की जानकारी पर थाना मटसेना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ मटसेना राजेश कुमार ने बताया कि मृतका की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बेटियां हैं। पति से कहासुनी के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मायका पक्ष यदि तहरीर देगा तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।