{"_id":"5f04ab9d8ebc3e42cc662251","slug":"crime-firozabad-news-agr449482758","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के रिकार्ड में लापता हो गए जिले के 256 हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के रिकार्ड में लापता हो गए जिले के 256 हिस्ट्रीशीटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कानपुर के विकास दुबे मुठभेड़ कांड में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद जिले की पुलिस भी हिस्ट्रीशीटरों का ब्योरा खंगालने में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस रिकॉर्ड से 1528 हिस्ट्रीशीटरों में 256 लापता हैं। जांच के दौरान पुलिस को इनकी कोई खोज खबर नहीं मिल पा रही है। वहीं 141 आज भी जेल की सलाखों के पीछे हैं।
कानपुर के थाना चौबेपुर के बिकरू गांव में ढाई लाख के इनामी विकास दुबे के साथ मुठभेड़ के दौरान सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। घटना के बाद एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में जिले में हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। एसएसपी ने हिस्ट्रीशीटरों की सूची बनाने के साथ सत्यापन की जिम्मेदारी संबंधित सर्किल के सीओ को सौंपी है। पुलिस ने थानावार सूची तैयार की है। हालांकि सूची में चौकाने वाला तथ्य सामने आया है कि 256 हिस्ट्रीशीटरों का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। पुलिस के अभिलेखों में ये लापता दर्ज हैं। फिरोजाबाद शहर में लापता हिस्ट्रीशीटरों की संख्या सर्वाधिक 84 है।
वहीं उत्तर थाना क्षेत्र में 18, दक्षिण में 14, रसूलपुर एवं रामगढ़ थाने में 26-26 हिस्ट्रीशीटर लापता है। सदर सर्किल के मटसेना थाने में तीन, बसई मोहम्मदपुर में छह, लाइनपार थाना क्षेत्र में तीन हिस्ट्रीशीटर लापता है। शिकोहाबाद सर्किल में शिकोहाबाद 23, मक्खनपुर चार एवं खैरगढ़ एवं तीन हिस्ट्रीशीटर लापता हैं। इसी प्रकार सिरसागंज सर्किल में सिरसागंज छह, नसीरपुर आठ एवं नगला खंगर में 12 एवं जसराना सर्किल के जसराना थाने में चार, एका में दो फरिहा 28 तथा टूूंडला सर्किल के टूंडला थाने में 26 ,नारखी थाने में 26, पचोखरा थाने में 11 एवं नगला सिंघी में तीन हिस्ट्रीशीटर पुलिस रिकॉर्ड से लापता है।