{"_id":"5ef490648ebc3e433471f2de","slug":"crime-firozabad-news-agr4476411100","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर कॉलोनी में दो पक्षों में मारपीट,पथराव,चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेबर कॉलोनी में दो पक्षों में मारपीट,पथराव,चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पुरानी रंजिश में बुधवार देररात आरोपियों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष के लेबर कालोनी आवास पर घुसकर मारपीट एवं पथराव कर दिया गया। मारपीट-पथराव में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने चार लोगों को मेडिकल कराया है। वहीं दोनों ओर से दी गई तहरीर पर दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दो को गिरफ्तार किया है। थाना लाइनपार के लेबर कालोनी निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष अलीम भोला पुत्र रुस्तम बुधवार रात अपने घर पर थे। आरोप है कि पड़ोसी अदनान पक्ष ने अलीम के घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट और पथराव कर दिया गया।
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना पुलिस ने मारपीट एवं पथराव में घायल अलीम भोला, नईम, मोहम्मद कैफ सहित चार का मेडिकल कराया। वहीं मामले में अलीम भोला ने अदनान, मुन्ना, कफील सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष मोहम्मद कैफ की तहरीर पर अलीम भोला, नईम सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी लाइनपार ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि अलीम भोला एवं अदनान पक्ष में मारपीट एवं पथराव हो गया था। उन्होंने कहा कि पथराव में घायल चार लोगों का मेडिकल कराया गया है। इसमें दो को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। अलीम भोला का दूसरे पक्ष से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है।