{"_id":"5ef48e418ebc3e42c3174bee","slug":"crime-firozabad-news-agr447639158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, बिना कार्रवाई किए परिजन घर ले गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, बिना कार्रवाई किए परिजन घर ले गए शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के नगला बरी स्थित प्राइवेट अस्पताल में बुधवार को देररात्रि हंगामा हो गया। हंगामा होने की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। परिजन कोई कार्रवाई कराए जाने के बजाय महिला का शव घर लेकर चले गए। थाना रसूलपुर क्षेत्र के इमरती नगर आसफाबाद निवासी शबाना (24) पत्नी शानू गर्भवती थी। प्रसव कराने के लिए महिला को नगला बरी स्थित प्राइवेट अस्पताल में 22 जून को भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान बच्चा खत्म हो जाने के साथ ही महिला की हालत भी खराब हो गई। बुधवार को देररात्रि उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
महिला की मौत होने पर मृतका के परिजन अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे कीू सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ पहुंच गए। परिजनों ने सीएमओ को भी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जांच पड़ताल को पहुंच गई। हंगामे के बाद आखिर महिला के परिजन देररात्रि कोई कार्रवाई करने के बजाय शव को लेकर घर चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि महिला की मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किए जाने का पत्र लिखकर दिया है। बिना पोस्टमार्टम के ही महिला का शव लेकर परिजन चले गए।