फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

ट्रोला डीसीएम में घुसा, क्लीनर की मौत, चालक गंभीर

Mon, 22 Jun 2020 02:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
crime
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह पांच बजे तेज गति से आ रहा ट्रोला आगे जा रही डीसीएम में अनियंत्रित होकर घुस गया। हादसे में ट्रोला चला रहे क्लीनर की मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, एक अन्य हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


दिल्ली से कार लेकर एक ट्रोला कोलकाता जा रहा था।मटसेना थाना क्षेत्र अंतर्गत दतावली गांव के समीप 44 किलोमीटर पर अचानक ट्रोला आगे जा रही डीसीएम में टकरा गया। हादसे में ट्रोला चला रहा क्लीनर सतेंद्र (25) पुत्र किशोर और चालक ब्रजकिशोर (28) पुत्र रामआशीष निवासी रामपुर हसनपुर सिवान बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल ट्रोला चालक और क्लीनर को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान क्लीनर सतेंद्र (30) की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी ट्रोला मालिक और कंपनी के साथ ही मृतक के परिजनों को दी। देरशाम तक मृतक के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पुराना बाजार तुगलकाबाद गोविंदपुरी उन्नाव निवासी आफताब आलम (55) पुत्र अब्दुल नसीर की मौत हो गई। वहीं इरफान और आलम घायल हो गए। घायल इरफान ने बताया कि आफताब दिल्ली में सिलाई का काम करता है। सभी लोग उन्नाव से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed