{"_id":"5ee626638ebc3e42e1173e38","slug":"crime-firozabad-news-agr4460546121","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना बसई पुलिस ने दो वर्ष पुराने हत्याकांड का किया खुलाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना बसई पुलिस ने दो वर्ष पुराने हत्याकांड का किया खुलाशा
विज्ञापन
2 साल पूर्व हुए युवक हत्याकांड का खुलासा करते एसपी देहात राजेश कुमार
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर के गढ़ी तिवारी से लापता युवक की हत्या प्रेमिका ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर की थी। हत्या करने के बाद शव यमुना के किनारे खादरों में छुपा दिया था। सीओ सदर एवं एसओ बसई ने दो वर्ष पुराने हत्याकांड में प्रेमिका सहित उसके चार परिजनों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है। एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को बीस हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
एसपी देहात राजेश कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना बसई मोहम्मदपुर के गढ़ी तिवारी निवासी संजय (22) पुत्र मुन्नालाल विगत 12 अप्रैल 2018 को लापता हो गया था। मामले में संजय के पिता मुन्नालाल ने प्रेमिका सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। काफी खोजबीन के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो सका। इस पर एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, एसओ सर्वेश कुमार ने मामले की दोबारा से जांच शुरू की। पुलिस ने संजय के पिता मुन्नालाल से पूछताछ की तो प्रेम संबंध की बात सामने आई। पुलिस ने संजय की प्रेमिका सरिता निवासी अंते की मढ़ैया को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या का राज खोल दिया।
पूछताछ में सरिता ने बताया कि संजय उससे विवाह के लिए दबाव बना रहा था लेकिन सरिता के परिजन तैयार नहीं थे। इस पर विगत 12 अप्रैल को सरिता ने संजय को परिजनों से मिलने के लिए घर पर बुला लिया। इसके बाद प्रेमिका के पिता हाकिम सिंह, भाई राहुल ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर संजय की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और शव को यमुना नदी के किनारे टीले में छिपा दिया। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी थाना लाइनपार के दतौजी निवासी जगदीश, थाना बसई मोहम्मदपुर के अंते की मढ़ैया निवासी राहुल पुत्र हाकिम सिंह, हाकिम सिंह पुत्र चतुरी प्रसाद, सरिता पुत्री हाकिम सिंह, थाना क्षेत्र के नगला बिना एवं हाल निवासी थाना लाइनपार के दतौजी अमृता उर्फ मुरारी पुत्र हुकुम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर यमुना किनारे जेसीबी से खोदाई करा संजय के कंकाल बरामद कर लिया। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।