फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

आनंदनगर में ठेका सफार्ई कर्मचारी से अभद्रता,मारपीट

Mon, 18 May 2020 05:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
crime
आनंदनगर में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना के बाद एकत्रित कर्मचारीगण। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला आनंदनगर ककरऊ में लोगों ने ठेका सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना पर नगर निगम के जेडएसओ, सुपरवाइजर के साथ थाना पुलिस पहुंच गई। इधर, पुलिस के पहुंचने से पूर्व मारपीट करने वाले फरार हो गए। घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। थाना उत्तर के मायापुरी टापाकलां निवासी अक्षय कुमार राही नगर निगम में ठेका सफाई कार्य करता है। अक्षय कुमार राही सोमवार को तकरीबन 11 बजे करीब आनंदनगर ककरऊ में सफाई कार्य कर रहा था। तभी मुनीष और उसके साथी आए और घर का कूड़ा जबरन ले जाने की जिद करने लगा।
विज्ञापन

कुछ देर में कूड़ा उठाने को कहने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस पर पीड़ित ने घटनाक्रम की जानकारी निगम के अफसरों को बताई। जानकारी पर नगर निगम के जेडएसओ के साथ सुपरवाइजर अरविंद भारती, अरुण कुमार, पार्षद मनोज कुमार मौके पर पहुंच गए। घटनाक्रम की जानकारी पर थाना प्रभारी उत्तर नीरज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही मारपीट एवं अभद्रता करने वाले युवक फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित अक्षय कुमार ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उत्तर नीरज मिश्रा ने कहा कि आनंद नगर ककरऊ में ठेका सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed