{"_id":"5ec120448ebc3e9048061f1d","slug":"crime-firozabad-news-agr4421847181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे बाद निकला यमुना में कूदे अरविंद का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे बाद निकला यमुना में कूदे अरविंद का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नौकरी नहीं मिलने से परेशान यमुना में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर भैंसावाट के पास मिला। शव के मिलने के साथ परिवार में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना बसई मोहम्मदपुर के नगला शेख निवासी अरविंद (28) पुत्र रामसेवक ने शनिवार सुबह नौकरी नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर यमुना में छलांग लगा दी थी। इसके बाद से ही गोताखोरों के साथ आगरा से आई पीएसी की टीम स्टीमर के माध्यम से अरविंद की खोजबीन में जुटे थे।
रविवार सुबह करीब आठ बजे अरविंद का शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर भैसावाट में उतराता मिला। पीएसी की टीम शव को निकालकर यमुना नदी से बाहर लाई। शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ सदर हीरालाल कन्नौजिया, एसओ बसई मोहम्मदपुर सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ सदर हीरालाल कन्नौजिया ने कहा कि शव पानी के साथ बह गया था। करीब एक किलोमीटर दूर 24 घंटे बाद शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।