फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

नहीं आया एसआई का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 04 May 2020 05:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
crime
जसराना के मोहल्ला टीकतपुरा में शव आने का इंतजार करते परिजन - फोटो : FIROZABAD
जसराना(फिरोजाबाद)। जसराना के मोहल्ला टीकतपुरा निवासी सीमा सुरक्षा बल में एसआई रवींद्र सिंह का शव दूसरे दिन भी घर नहीं पहुंच सका। परिजनों के साथ शुभचिंतक शव आने का इंतजार करते रहे। वहीं एसआई की हत्या के बाद उनकी पत्नी एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। रविवार की अलसुबह ड्यूटी पर जाने को लेकर राजस्थान के गंगानगर के रेणुका बार्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के एसआई रविंद्र सिंह चौहान का साथी हैड कांस्टेबल शिवचंद्र राम से विवाद हो गया। विवाद के बाद शिवचंद्र राम ने एसआई की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। रविंद्र सिंह की मौत का समाचार घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर शुभचिंतक भी उनके घर पहुंच गए। वहीं सोमवार को भी उनके घर आने जाने वालों की भीड़ लगी रही। परिजनों के साथ मोहल्लेवासी शव आने का इंतजार करते रहे। मृतक रवींद्र सिंह के बड़े भाई योगेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की रिपोर्ट आने में देरी होने की वजह से देर शाम तक पीएम नहीं हो सका है। मंगलवार को शव आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed