{"_id":"5e65315b8ebc3ec559283e1f","slug":"crime-firozabad-news-agr4331377125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी जवानों ने टिकट परीक्षक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी जवानों ने टिकट परीक्षक को पीटा
विज्ञापन
टूंडला। जीआरपी के दो सिपाहियों ने शनिवार रात पत्नी के साथ अवकाश पर जा रहे टिकट परीक्षक से अभद्रता कर दी। विरोध करने पर उन्हें ट्रेन से धक्का देकर नीचे उतार दिया। पीड़ित जवानों के विरुद्ध तहरीर दी है।
टूंडला हेडक्वार्टर के टिकट परीक्षक बलराम पटेल शनिवार रात्रि ढाई बजे करीब आक्समिक अवकाश लेकर संगम एक्सप्रेस से पत्नी के साथ जा रहे थे। वह एसी कोच में सवार हो गए थे। आरोप है कि तभी कोच में जीआरपी के दो जवान आ गए और आते ही टिकट चेक करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की कर दी। बचाने आई पत्नी को भी धक्का दे दिया। इतना ही नहीं दोनों को जबरन कोच से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पीड़ित ने ट्रेन में चल रहे सिपाहियों के विरुद्ध थाना जीआरपी में तहरीर दी है।
जीआरपी प्रभारी शिवकुमार सिंह का कहना है कि टीटी द्वारा कोच में बार-बार चहल कदमी करने पर ट्रेन में चल रहे सिपाहियों ने पूछताछ, किंतु टीटी ने अपना परिचय नहीं दिया। इसके चलते सिपाहियों को भ्रम हो गया। ट्रेन से धक्का देने के आरोप गलत हैं। पुलिस ड्यटी से संतुष्ट हैं, कार्रवाई न करने की बात कहते हुए तहरीर वापस ले गये हैं।