{"_id":"5e2f27578ebc3e4af66cded3","slug":"crime-firozabad-news-agr4267080198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटे 60 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटे 60 हजार
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। दोस्त के पिता से उधार रुपये लेकर घर जा रहे एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
घटना सोमवार आठ बजे करीब की है। नगर के न्यू इंदिरा नगर निवासी राहुल कुमार पुत्र जसवंत सिंह शिवपुरी कॉलोनी निवासी दोस्त अजयपाल के घर गया था। जरूरत होने पर वह दोस्त के पिता से साठ हजार रुपये लेकर वापस घर लौट रहा था। वह पैदल ही जैन मंदिर के पास नरायन मैरिज होम के सामने पहुंचा तभी सुभाष चौराहे की ओर से एक बाइक पर पहुंचे तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया।
बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उसका बैग लूट ले गए। बैग में 60,730 रुपये रखे थे। पुलिस व सीओ टूंडला व एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गये। चार्ज थाना प्रभारी का कहना है कि डायल 112 पर लूट की जानकारी मिली थी। घटना संदिग्ध लग रही है। मौके पर अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे।