{"_id":"5dbf0dd58ebc3e93ad1071b8","slug":"crime-firozabad-news-agr4134495125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने वृद्ध से 2200 रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने वृद्ध से 2200 रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बेटी के घर जा रहे वृद्ध से बाइक सवार दो युवकों ने चौमुखी मंदिर के समीप डरा धमका कर 2200 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। वृद्ध की चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र अंतर्गत गांव मक्खनपुर निवासी दामोदर (80) पुत्र कालीचरन अपनी बेटी के घर जाने के लिए शिकोहाबाद आए थे। मैनपुरी चौराहे पर उतरने के बाद वह बाजार में कुछ काम करने के बाद एटा तिराहा होते हुए एटा चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने वृद्ध को रोक लिया और डरा-धमकाकर उसकी जेब में रखे 2200 रुपये निकालकर फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद वृद्ध ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।