{"_id":"5dac64898ebc3e93a170d754","slug":"crime-firozabad-news-agr4115227173","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को फोन पर परेशान करने का विरोध करने पर पति पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को फोन पर परेशान करने का विरोध करने पर पति पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में महिला को मोबाइल पर फोन करके परेशान करने का विरोध करने पर आरोपी ने उसके पति के साथ मारपीट कर दी। घायलों का पुलिस ने पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। थाना लाइनपार के रामनगर निवासी ऋषि कुमार पुत्र अमलेश कुमार चूड़ी का काम करता है। उसकी पत्नी को मोबाइल पर विगत कई दिनों से एक व्यक्ति फोन करके परेशान करता था। इसकी जानकारी उसकी पत्नी ने पति को दी। पति ने कई बार फोन करके समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक तो मानने को तैयार नहीं था। शनिवार को भी युवक ने फोन पर अभद्रता की।
पति युवक के घर शिकायत करने के लिए पहुंच गया। शिकायत पर युवक ने ऋषि एवं उसके परिजनों की लाठी डंडों से पीट दिया। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। मारपीट में ऋषि उसकी मां सुनीता देवी एंव भतीजा गौरव घायल हो गया। पीड़ित ने घटना के संबंध में लाइनपार पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीनों का मेडिकल सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया है। एसएचओ लाइनपार जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।