फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

किसानों के हंगामे के बाद एसडीएम पहुंचे गोशाला

Thu, 26 Sep 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
जसराना में भायपुर की गोशाला से गोवंश बाहर निकलने पर हंगामा करते किसान - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद-जसराना। थाना क्षेत्र के गांव भायपुर में मौजूद गौशाला से गौवंश बाहर निकालकर खेतों में पहुंचने पर छह गांवों के आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने जसराना मुस्तफाबाद मार्ग पर जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद गुरुवार को एसडीएम बीडीओ को साथ लेकर गौशाला पहुंचे। प्रधानपति को मौके पर बुलाकर तारों की फेसिंग कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव भायपुर में मौजूद गौशाला की बाउंड्री नीची होने के कारण मौजूद गौवंश खेेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। परेशान किसान रातों को जागकर खेतों की रखवाली कर रहे हैं। बुधवार की देर रात को भायपुर, खेरिया, मिलावली आदि गांवों के किसानों ने जसराना मुस्तफाबाद मार्ग पर हंगामा किया। किसानों ने हंगामे की सूचना मिलने पर गुरुवार को एसडीएम कुमार चंद्र, बीडीओ सुरेंद्र सिंह ने गौशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रधानपति कप्तान सिंह को मौके पर बुलाकर रात में चौकीदार रखने का निर्देश दिया। वहीं तारों की फेसिंग कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों का नुकसान होने पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम कुमार चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के हंगामा करने पर गौशाला का निरीक्षण कर प्रधान को समस्या का निदान करने का निर्देश दिया है। बीडीओ को भी पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed