{"_id":"5e5fe9f98ebc3eeb4b563893","slug":"crime-dead-body-lose-murder-firozabad-firozabad-news-agr432516874","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना करहल जिला मैनुपरी के गांव हाजीपुर सेमरी निवासी नवाब सिंह ने थाने में ससुरालियों पर अपनी बेटी को मारकर उसका शव गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गांव में जाकर पड़ताल की। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हाजीपुर सेमरी गांव निवासी नवाब सिंह ने अपनी पुत्री हिरदेश की शादी वर्ष 2004 में थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला झाल निवासी धर्मपाल सिंह के बेटे प्रदीप कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति के अलावा जेठ व देवर अतिरिक्त दहेज के लिए उसे परेशान करते थे। बुधवार को हिरदेश के गांव से गायब होने की जानकारी पर गांव पहुंचे मायके वालों को देख ससुराल वाले फरार हो गए। ग्रामीणों ने मायके वालों से अभद्रता कर दी।
अभद्रता और पुत्री को मारकर उसका शव गायब करने की शिकायत लेकर पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पिता नवाब सिंह ने कहा, उसकी बेटी को मारकर गायब कर दिया है। गांव में पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस व मायके वालों को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया है। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा कि पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।