फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   court

न्यायालय प्रांगण में चला सघन चेकिंग अभियान

Mon, 06 Jan 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
court
जनपद न्यायालय के गेट पर सीओ टूंडला के निर्देशन में चला चेकिंग अभियान - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर सोमवार को जनपद न्यायालय प्रांगण के बाहर सघन चेकिंग की गई। सीओ टूंडला के निर्देशन में चेकिंग के दौरान वाहनों के साथ संदिग्ध युवकों से पूछताछ की। इस दौरान एएसटीम भी सक्रिय रही।
विज्ञापन

सीओ टूंडला अजय चौहान के निर्देशन में एलआईयू के प्रभारी रघुनाथ सिंह मीना के साथ टीम ने जनपद न्यायालय के प्रांगण में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग प्रमुख गेटों के साथ ही न्यायालय प्रांगण के बाहर बने बाइक स्टेंड की चेकिंग की गई। वाहनों की चेकिंग के दौरान कुछ युवक संदिग्ध दिखाई दिए तो उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन

सीओ टूंडला ने इस दौरान समझाया कि यह आपकी सुरक्षा के उद्देश्य से चेकिंग कराई जा रही है।उन्होंने जिले के न्यायायिक अफसरों के वाहनों खड़े होने वाले स्थान के साथ अन्यक्षेत्र मेें चेकिंग का क्रम चला। हालांकि चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई नहीं दी। इस दौरान दबरई चौकी प्रभारी के साथ ही पुलिस बल की टीम मौजूद थे। सीओ टूंडला अजय चौहान ने कहा कि जनपद न्यायालय में समय-समय पर चेकिंग का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों के बाहर चला चेकिंग अभियान
फिरोजाबाद। बैंकों के बाहर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। बैंकों के प्रवेश द्वार के साथ अंदर कतारों में खड़े लोगों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बाइक सवार कुछ युवक काफी देर से खड़े दिखाई दिए उनसे पूछताछ की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर केशवदत्त शर्मा, दक्षिण क्षेत्र के एसएसआई मोहम्मद उमर फारुक, थाना प्रभारी निरीक्षक थाना नगला सिंघी श्याम सिंह, रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने भी सघन चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed