फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Corrupt officials fierce merchant

भ्रष्ट अफसरों पर भड़के व्यापारी

Thu, 20 Aug 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 20 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Corrupt officials fierce merchant
फीरोजाबाद। फीरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने गुरुवार से नगर निगम, विद्युत विभाग एवं प्रशासन के उत्पीड़न के विरोध में घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन किया। कहा कि यदि प्रशासन ने हमारी मांगों को नहीं माना तो 23 को बाजार बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

घंटाघर चौराहे पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री रवींद्र लाल तिवारी के निर्देशन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। फीरोजाबाद उद्योग व्यापार मोर्चा एवं रेलवे रोड बाजार समिति ने धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया। रवींद्र लाल तिवारी ने कहा कि शासन एवं प्रशासन ने व्यापार मंडल को जगाने का काम किया है। हमें जमाखोर, बिजली चोर एवं टैक्स चोर कहने वाले अधिकारी खुद भ्रष्टाचार में डूबे हैं। नगर आयुक्त को अपने कार्यालय से बाहर निकलकर देखना चाहिए कि दोनों नाले चोक पड़े हैं। बसंत शर्मा ने कहा फीरोजाबाद नगर निगम दीवालों पर लिखने के साथ अधिकारी यह न समझें कि व्यापारियों के उत्पीड़न का लाइसेंस मिल गया। पहले जनता को मूल भूत सुविधाएं मुहैया कराएं। स्वकर के नाम पर लखनऊ के गोमतीनगर से अधिक दर से टैक्स वसूला जा रहा है। संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा विद्युत विभाग सबसे नकारा साबित हो रहा है। बिजली आपूर्ति के नाम पर जनता को ठगा जा रहा है। कभी लोकल फाल्ट तो कभी मुरादाबाद कटौती के नाम पर बिजली नहीं दी जाती। संजीव यादव एवं देश दीपक यादव ने कहा कि व्यापार मंडल को जनता का समर्थन मिल रहा है। जनता एवं व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारी जिले में नहीं रह पाएंगे। अतिक्रमण हटाओ अभियान को यदि सफल हुआ है तो केवल व्यापार मंडल का सहयोग ही रहेगा। अधिकारी तानाशाही पूर्ण रवैया सुधार लें। 21 को प्रदर्शन का नेतृत्व अमित वार्ष्णेय व रामलीला चौराहा की बाजार समिति करेगी। 23 को समूचा बाजार बंद रहेगा। संचालन आसिम खान ने किया। कैलाश उपाध्याय, मदन लाल वर्मा, सुधीर वार्ष्णेय, रामबाबू वार्ष्णेय, प्रकाश भारद्वाज, सुशील जैन, किशनलाल धरना, शीराज अली, मोहरमन सिंह शर्मा, विजय भंवानी, रिंकू वर्मा, पंकज यादव, प्रेमचंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप संचालकों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन
फीरोजाबाद। फीरोजाबाद पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए एंट्री टैक्स को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीरोजाबाद पेट्रोलियम एसोसिएशन की ओर से डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि डीजल एवं पेट्रोल में फिक्स वैट के साथ ही क्रूड ऑयल में लगने वाले प्रवेश कर को समाप्त किया जाए। पांच प्रतिशत एंट्री टैक्स को लगाए जाने के कारण प्रदेश में डीजल के साथ पेट्रोल भी काफी महंगा हो गया है। जबकि अन्य प्रदेश में एंट्री टैक्स नहीं लिए जाने के कारण बड़ी कंपनियों के पेट्रोल पंपों के द्वारा सस्ता डीजल एवं पेट्रोल बिक्री किया जा रहा है। उन्होंने एंट्री टैक्स को समाप्त किए जाने की मांग की। इसी के साथ फिक्स वैट को कम किया जाए। प्रदेश के ट्रांसपोर्ट के संचालक डीजल प्रदेश के बाहर भरवाने को विवश हैं। उन्होंने टैक्स की दरों को ठीक किए जाने की मांग की है। ताकि पेट्रोलियम उद्योग को होने वाली हानि से बचाया जा सके। ज्ञापन देने वालों मेें दिनेशचंद्र गुप्ता, डा. मेघ सिंह, हरिओम अग्रवाल, तरुण दत्त बंसल, शैलेष मिश्रा, अरविंद पालीवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, डा. अखिल कुमार, अमन जिंदल, अर्जित जिंदल के साथ ही अन्य लोग शामिल थे।


बिगड़ती कानून व्यवस्था से आक्रोश
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला उपाध्यक्ष सोमदत्त गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिला महामंत्री अनिल मैनेजर ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। जिले में लूट, हत्या एवं डकैती, छेड़छाड़ की घटनाएं हो रहीं है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि जिले के सभी थानों में तेज तर्रार एसओ को तैनात किया जाए। ताकि पीड़ितों की समस्याओं का निदान हो सके। बैठक में अशोक कुमार, मुनव्वर खान, ओम प्रकाश, सुभाष नेताजी, किशन दद्दा, राकेश बंसल, वीके ठाकुर, सत्यवीर गुप्ता, कन्हैयालाल गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता, प्रवीन गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed