{"_id":"60f040e18ebc3e335c5f4a47","slug":"corona-virus-corona-third-wave-covid-sampling-covid-sampling-among-children-dr-neeta-kulshrestha-cmo-firozabad-firozabad-news-agr49989091","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना सैंपलिंग अभियान : आज से 18 साल से कम उम्र के बच्चों की भी होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना सैंपलिंग अभियान : आज से 18 साल से कम उम्र के बच्चों की भी होगी जांच
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस की तीसरी लहर अन्य राज्यों में दस्तक दे चुकी है। इसलिए जिले में सैंपल पर जोर दिया जा रहा है। पूरे जिले में शुक्रवार होने जा रहे फोकस सैंपल अभियान में पांच से 18 साल तक के बच्चों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए टीम घर-घर दस्तक देंगी।
संभावित तीसरी लहर का खतरा पिछली दो लहरों से अधिक बताया जा रहा है। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। बच्चों के लिए पीडियाट्रिक आईसीयू बनाया जा रहा है। शहर के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में ऑक्सीजन एवं वेटिलेंटर का इंतजाम किया जा रहा है। वर्तमान में कोरोना के सिर्फ पांच केस ही सक्रिय हैं। मगर तीसरी लहर को देखते हुए शासन ने फोकस सैंपल अभियान पर जोर देने को कहा गया है। 16 से 25 जुलाई तक सैंपलिंग अभियान शुरू हो रहा है। 10 प्रतिशत नमूना 18 साल से कम उम्र के बच्चों का लेने का निर्णय लिया है। इसमें आरटीपीसीआर और एंटीजन किट से सैंपलिंग की जाएगी।
अन्य राज्यों में कोरोना के केस फिर से बढ़ रहे हैं। यह लहर बच्चों को ज्यादा प्रभावित करेगी। इसलिए शासन ने निर्णय लिया है। हमने शासन के निर्देशानुसार सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। 25 जुलाई तक विशेष अभियान के तहत सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ