{"_id":"5ffb41618ebc3e2e5865470d","slug":"corona-vaccine-firozabad-news-agr4758454194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 13 केंद्रों पर होगा ड्राई रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 13 केंद्रों पर होगा ड्राई रन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कोरोना टीकाकरण के लिए दूसरा ड्राई रन सोमवार को होगा। 13 स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्राई रन के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए अधिकारी दौड़ते रहे। 15-15 स्वास्थ्य कर्मियों को ड्राई रन में संकेतांक वैक्सीन लगवाने के लिए बुलाया गया है।
सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने जनपद के समक्ष वैक्सीन केंद्रों पर चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश दिए कि पूर्व में ड्राई रन के दौरान रही कमियाें को दूर करने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन इस समय शासन की प्रथम वरीयता पर है। इसमें कोताही नहीं बरतें और सभी स्वास्थ्यकर्मी गंभीरता से लें। इतने साल से अधिक जिम्मेदारी नोडल अधिकारी की है तथा उन्हें हर क्षण इस पर अपनी नजर रखनी है
विज्ञापन
कई घेरों से गुजरना होगा टीकाकरण के लिए
कोरोना वैक्सीन लगवाने आने वाले लोगों को कई घेरों से होकर गुजरना होगा। सेंटर पर प्रवेश से पूर्व पुलिस व्यक्ति का आईडी के आधार पर सत्यापन करेगी। इसके बाद व्यक्ति को कोविन एप कक्ष में ले जाया जाएगा।
यहां टीकाकरण के लिए दो कर्मचारी तैनात रहेंगे। एक कर्मचारी एप पर रजिस्ट्रेशन की जानकारी लेगा और दूसरा टीकाकरण करेगा। इसके बाद उसे ऑब्जर्वेशन रूम में ले जाया जाएगा, जहां आधे घंटे के बाद घर जाने की इजाजत होगी।
इन केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन का ड्राई रन
संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद, जिला अस्पताल, एफएच मेडिकल कॉलेज टूंडला, स्वास्थ्य केंद्र टूंडला, जसराना, एका, अरांव, मदनपुर, सिरसागंज, खैरगढ़, धनपुरा, कोटला।