फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Corona positive

कोरोना संक्रमण के 11 केस और मिले, चार साल की बच्ची भी संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Corona positive
कोरोना संक्रमण के 11 केस और मिले, चार साल की बच्ची भी संक्रमित - जनपद में 463 हुई मरीजों की संख्या, 324 हुए कोरोना मुक्त अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के 11 नए केस सुहागनगरी में सामने आए हैं। शिकोहाबाद में फिर मरीजों की संख्या रफ्तार पकड़ रही है। जनपद के अन्य हिस्सों में भी कोरोना की तेजी से बढ़ रहा है। तीन प्रवासी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए। एक चार साल की बच्ची भी कोरोना से संक्रमित आ गई है। रविवार को शाम आई पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद मरीजों को आइसुलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 463 हो गई है। जबकि 324 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं और 20 की मौत हो चुकी है। जिन इलाकों में मरीज बढ़ रहे हैं, उनको सीज कर दिया गया है। सुहागनगर में एक दंपति कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया है। पति, पत्नी की रेंडम जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई गई थी। दंपति की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई है। दंपति को एंबुलेंस से आइसुलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इधर, जैन नगर में 14 साल का किशोर कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया है। किशोर के चाचा एक सप्ताह पूर्व कोरोना संक्रमित पाए गए थे। परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराई तो किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, टूंडला के गांव नगला कुम्हरान में फिर से केस मिलना शुरु हो गए हैं। सर्वे टीमों ने घर-घर जांच के दौरान 28 वर्षीय युवक की कोरोना जांच कराई थी। युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। खैरगढ़ के गांव लालई में कोरोना का एक केस मिला है। दिल्ली से आई चार साल की बच्ची की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बच्ची प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन थी। उसे आइसुलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। शिकोहाबाद के टीचर कॉलोनी में एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह युवक दिल्ली की निजी कंपनी में कार्य करता है। एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से अपने घर आया था। कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अरांव क्षेत्र के गांव कंथरी में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ गया है। महावीर नगर गली नंबर छह में कोरोना संक्रमण का एक मामला और बढ़ गया है। महावीर नगर में बीते दिनों मिले कोरोना संक्रमित मिले अधिवक्ता की पत्नी कोरोना पॉजिटिव हो गई है। महावीर नगर को सील कर दिया गया है। कबीर नगर में एक केस और बढ़ गया। यहां पर 45 वर्षीय महिला कोरोना का शिकार हुई है। महिला के ऑपरेशन होना था, इसलिए चिकित्सक के कहने पर कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। ब्लाक पर तैनात अकाउंटेट सैफई में मिला कोरोना संक्रमित फिरोजाबाद। हाथवंत ब्लाक पर तैनात अकाउंटेंट सैफई में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक मुख्य रूप से शिकोहाबाद के फ्रेंडस कॉलोनी में रहता है। युवक को सांस लेने में दिक्कत थी, इसलिए सैफई में भर्ती कराया था। युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक सैफई के आइसुलेशन वार्ड में भर्ती है। दो बार ट्रामा सेंटर से लौटाया, नोएडा में निकला पॉजिटिव फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही जनपद पर भारी न पड़ जाए। मक्खनपुर के गांव भामई में रहने वाले किसान को सांस लेने में तकलीफ थी। किसान ने बताया कि वह दो बार सरकारी ट्रामा सेंटर में कोरोना जांच कराने के लिए गया था। चूंकि उसे सांस लेने में दिक्कत थी। किसान ने बताया कि उसे सरकारी ट्रामा सेंटर से सही बताकर वापस कर दिया जाता था। बार-बार कहने पर भी उसकी जांच नहीं की गई तो उसने नोएडा के एक निजी अस्पताल में जाकर कोरोना की जांच कराई। नोएड़ा में युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मरीज को भामई गांव से आइसुलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed