{"_id":"5fbd4fc78ebc3e9b90284128","slug":"corona-positive-firozabad-news-agr4692741116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से 25 वर्षीय युवती की मौत, 19 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से 25 वर्षीय युवती की मौत, 19 नए केस मिले
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण 25 वर्षीय युवती की सैफई अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। युवती फिरोजाबाद शहर की निवासी है। वह 20 नवंबर को कोरोना संक्रमित आई है। सांस लेने में युवती को परेशानी थी। वहीं, कोरोना संक्रमण के 19 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें न्यायिक अधिकारी का पुत्र एवं चूड़ी व्यापारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3455 हो गई है। अब तक 3191 लोग कोरोना मुक्त हो गए हैं।
सोथरा गांव की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इधर, शिकोहाबाद के पथवारी रोड़ पर रहने वाली 57 वर्षीय महिला, चूल्हावली गांव में 34 वर्षीय, शिकोहाबाद के ही मोहम्मदमाह निवासी 55 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चौबेजी का बाग में 60 वर्षीय वृद्ध, गांव लालऊ में 48 वर्षीय महिला, मोहल्ला दुली में 41 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हो गए हैं।
श्रीनगर में 58 वर्षीय कांच उद्यमी एवं उनकी पत्नी की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। एसएन मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचरी, लहरी कंपाउंड निवासी 27 वर्षीय युवक, गणेश नगर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। दबरई निवासी एक न्यायिक अधिकारी का पुत्र कोरोना का शिकार हुआ है। पैैमेश्वर गेट निवासी चूड़ी व्यवसायी का पुत्र भी कोरोना संक्रमित मिला।