{"_id":"6092dd8e8ebc3ebd09683a2b","slug":"corona-news-covid-19-covid-guideline-lockdown-firozabad-firozabad-news-agr490926512","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में बेअसर साबित हो रहे कोविड गाइड लाइन से जुडे नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में बेअसर साबित हो रहे कोविड गाइड लाइन से जुडे नियम
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बनी निगरानी समितियां अभी सक्रिय भूमिका में नहीं हैं। इससे गांव-देहातों में मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रमों में उमड़ने वाली भीड़ पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बुधवार को थाना बसई मुहम्मदपुर क्षेत्रांर्गत बाबा नगरसेन मंदिर में महिला व पुरूषों का हुजूम लगा दिखा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान लोगों ने झूला व खानपान के सामान की दुकानें भी लगाईं।
जिले में कोविड संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। जिला प्रशासन के स्तर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन जागरूकता के अभाव में आमजन सोशल डिस्टेंसिंग व भीड़भाड़ से बचने जैसे उपायों की अनदेखी कर रहे हैं। शासन द्वारा रोक के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बेधड़क किया जा रहा है। ऐसा ही एक दृश्य बुधवार को थाना बसई मुहम्मदपुर क्षेत्रांर्गत गांव बिलहना में दिखा। गांव स्थित प्राचीन एवं आस्था का केंद्र बाबा नगरसेन मंदिर पर मेला आयोजन हुआ। इस दौरान सैकडों की भीड़ मंदिर परिसर में जमा दिखी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस व निगरानी की समितियों की अनदेखी के कारण कुछ लोगों ने मंदिर के आसपास झूला एवं खानपान की दुकानें भी लगाईं।
ग्रामीण क्षेत्रों की निगरानी समितियां नहीं हुईं सक्रिय
कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए बनी गाइडलाइन के अनुपालन व लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन द्वारा बनाई गईं निगरानी समितियां सुस्त हैं। परिणाम स्वरूप गांव-देहातों में विजयी प्रत्याशियों क ी दावतों का दौर शुरू हो गया है। यह नहीं कई जगहों पर देवीय अनुष्ठान एवं मांगलिक कार्यक्रम के नाम पर लोगों को आमंत्रित कर सामुहिक भोज एवं भंडारा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।