{"_id":"5fbaa0538ebc3e278733677c","slug":"corona-firozabad-news-agr468984332","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: सख्ती के निर्देश के बाद भी बाजार में लापरवाही, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: सख्ती के निर्देश के बाद भी बाजार में लापरवाही, लगा जाम
विज्ञापन
सदर बाजार स्थित दुकानों से खरीददारी करने के दौरान गंज चौराहे पर लगा जाम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के बाद एक बार फिर सरकार ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं लेकिन सुहाग नगरी में हर जगह लापरवाही नजर आ रही है। रविवार को बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। बाजा में जाम के हालत रहे। इस दौरान लोग मास्क लगाने के प्रति लापरवाह नजर आए।
उधर, आगरा में आयोजित होने वाले शादी समारोह में 100 से अधिक लोगों के शामिल न होने के आदेश के बाद सुहाग नगरी में बैचेनी का आलम है। कारण यह है कि कई परिवारों ने इस सहालग में शादियों के लिए आगरा के मैरिज होम, होटल आदि बुक कर रखे हैं।
शासन द्वारा सख्ती बरतने और रेंडम जांच के आदेश के बाद भी रविवार को सुहागनगरी के बाजार में लापरवाही का आलम नजर आया। सहालग के कारण रविवार को बाजार में खासी भीड़ उमड़ी। सदर बाजार में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक जाम की स्थिति रही। लोगों दुकानों पर और बाजार में बिना मास्क के नजर आए।
विज्ञापन
इधर, शादी समारोह में 100 लोगों की अनुमति के आदेश के बाद लोग पसोपेश में हैं। इस सहालग में होने वाले शादी समारोह के लिए आयोजकों ने पुराने आदेश के तहत 200 लोगों को शादी समारोह के लिए न्योता दे दिया है। लोगों ने शादी के कार्ड भी बांट दिए हैं। अब नए आदेश के बाद आयोजक परेशान हैं।
पुलिस भी बरत रही लापरवाही
चौराहों और पुलिस बूथों पर तैनात पुलिसकर्मी स्वयं भी मास्क लगाने में लापरवाही बरत रहे हैं। वर्तमान में अधिकांश पुलिसकर्मी बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। रविवार को ऐसा भी देखा गया कि पुलिसकर्मियों ने मास्क चेहरे पर लगाने की बजाए गले में लटका रखा था।
मास्क न पहनने पर पुलिस ने काटे चालान
फिरोजाबाद। पुलिस ने रविवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शहर के सुभाष तिराहा, गांधी पार्क चौराहा के साथ-साथ क्लब चौराहा और कोटला चुंगी चौराहा के साथ ककरऊ कोठी पर बिना मास्क गुजरने वाले बाइक सवारों के चालान काटे।
वहीं मास्क नहीं पहनने पर पैदल ओर रिक्शा व ई-रिक्शा चालकों को उठक-बैठक लगवाकर हिदायत दी। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि शहर में मास्क नहीं लगाने और बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
लॉकडाउन के बाद सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर 55,530 लोगों के चालान काटे जा चुके हैं। 56 लाख एक हजार सात सौ रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। दो पहिया वाहनों पर पिछली सीट पर बैठने वाले 1514 पर कार्रवाई कर तीन लाख 94 हजार दो सौ रुपये वसूले गए हैं।
मुकेशचंद्र मिश्र, एसपी सिटी