फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

कोरोना संक्रमित महिला और चकबंदी अधिकारी की मौत,14 नए केस मिले

Sun, 22 Nov 2020 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
corona
जलकल परिसर को सेनेटाइज करता नगर निगम का कर्मचारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शिकोहाबाद तहसील में तैनात चकबंदी अधिकारी की कोरोना संक्रमण से शनिवार को मौत हो गई। उनका सैफई स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा था। सैफई में ही इलाज के दौरान एक संक्रमित महिला की भी मौत हो गई। उधर शनिवार को कोरोना संक्रमण के 14 नए केस मिले हैं। इनमें शिकोहाबाद के एक भाजपा नेता भी शामिल हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3398 हो गई है। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 63 मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से इटावा के फ्रैंड्स कॉलोनी निवासी चकबंदी अधिकारी चार साल से शिकोहाबाद तहसील में तैनात थे। 17 नवंबर को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद वह अपने घर इटावा चले गए। परेशानी बढ़ने पर उन्हें सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चकबंदी अधिकारी संक्रमित थे।
विज्ञापन

सैफई में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हुई। उनके निधन के बाद तहसील में शनिवार को अवकाश कर दिया गया। इधर, शिकोहाबाद में साबिर नगर निवासी एक 65 वर्षीय महिला की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला 19 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव आई थी। महिला को सांस लेने में दिक्कत के साथ ब्लड प्रेशर भी हाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शिकोहाबाद में पथवारी रोड निवासी भाजपा नेता (60) शनिवार को कोरोना संक्रमित मिले। इंद्रा कॉलोनी निवासी निजी चिकित्सक और उनका 17 वर्षीय पुत्र कोरोना संक्रमित मिला। शिकोहाबाद के केनरा बैंक के निकट रहने वाला 34 वर्षीय युवक, शिकोहाबाद के एसएसजे कैंपस निवासी एक टायर विक्रेता, जगमुदी अरांव निवासी 18 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जगमुदी अरांव निवासी दंपती भी संक्रमण का शिकार हो गया।
घेर आसग्रान निवासी 42 वर्षीय महिला, चौबेजी का बाग निवासी 17 वर्षीय किशोरी, 76 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। डाहिनी गांव निवासी 26 वर्षीय महिला और पथवारी रोड शिकोहाबाद निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि दो लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। उन्होंने कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

जलकल संस्थान परिसर को किया सैनिटाइज
फिरोजाबाद। जलकल संस्थान के कर्मचारी की बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को जलकल संस्थान परिसर को सैनिटाइज किया गया। जलकल विभाग में तैनात अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट दिवाली से पहले पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को एक कर्मचारी की 15 वर्षीय बेटी भी कोरोना संक्रमित मिली। शनिवार को जलकल विभाग परिसर सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed