फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

संक्रमित गैस एजेंसी मैनेजर की मौत, 16 नए केस आए

Sat, 10 Oct 2020 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
corona
फिरोजाबाद। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित गैस एजेंसी के मैनेजर की मौत हो गई। उनका इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। जिले में अब कोरोना से मृतकों की संख्या 60 हो गई है। उधर, कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं। अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2814 हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पांच अक्तूबर को कोटला रोड कुशवाह नगर निवासी 65 वर्षीय गैस एजेंसी के मैनेजर कोरोना संक्रमित आए थे। उनको सांस लेने में तकलीफ थी और बुखार था। मैनेजर ने आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं, जैन नगर निवासी एक बुजुर्ग दंपती कोरोना संक्रमित आए हैं।
विज्ञापन

दोनों को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कटफोरी निवासी एक महिला, जलेसर रोड निवासी 26 वर्षीय युवक, टूंडला में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इधर, सिरसागंज के आटो पार्ट्स व्यवसायी और उनके पिता, टूंडला के धर्मपुर जारखी में 22 वर्षीय महिला, स्टेशन रोड टूंडला में 63 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शहर के नई बस्ती में बैंक ऑफ बड़ौदा का बैंककर्मी कोरोना का शिकार हुआ है। अरांव के गांव हुसैन बुजैआ में एक विद्यार्थी, महावीर नगर में 55 वर्षीय महिला, शिकोहाबाद के मेला वाला बाग गली नंबर 10 में एक किशोर, दुर्गा नगर गली नंबर दो में एक महिला और उसका दो साल का बच्चा व दुर्गानगर नगर गली नंबर दो में एक वृद्ध कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed