फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

पार्षद और पुलिसकर्मी सहित कोरोना संक्रमण के 19 नए केस मिले

Wed, 12 Aug 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
corona
टूंडला के कंटेनमेंट क्षेत्र में लगाई गई बेरीकेटिंग, सैनिटाइज करता पालिकाकर्मी - फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। जिले में बुधवार को कोरोना के 19 और नये केस मिले। इनमें पार्षद और पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 969 हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को भी करीब 700 से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को नगर निगम के एक पार्षद की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। विगत दिनों तबियत खराब होने पर पार्षद ने कोरोना जांच कराई थी। इधर, पुलिस लाइन निवासी पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिला। पुलिसकर्मी ने बुखार आने पर कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। हुंडावाला बाग गली नंबर चार में चूड़ी व्यवसायी एवं उनके एक पुत्र एवं पुत्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन लोगों ने हुंडावाला क्षेत्र में आयोजित शिविर में कोरोना जांच कराई थी। वहीं हुंडावाला बाग गली नंबर दो में एक वृद्ध की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वहीं, राजा बिल्डिंग के निकट एक 69 वर्षीय वृद्ध भी संक्रमित मिला।
विज्ञापन

मटसेना के गांव दौंकेली में एक महिला भी पॉजिटिव मिली। खैरगढ़ में तीन कपड़ा व्यवसायी और एक दूधिया कोरोना पॉजिटिव मिले। दूधिये के पॉजिटिव मिलने से लोग चिंतित हैं। इधर, जसराना के गांव स्योदा में एक 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। बुखार आने पर युवक ने कोरोना की जांच कराई थी। इधर, नीबू वाला बाग में एक महिला भी संक्रमित मिली। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाने में जुट गया है। वहीं देर रात चार लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed