फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

पुलिसकर्मी सहित 21 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले

Tue, 11 Aug 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
corona
टूंडला के सारस्वत एन्क्लेब में सैनिटाइज करते पालिकाकर्मी - फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। जिले में मंगलवार को पुलिसकर्मी सहित 21 और नए केस मिले। जिले में अब कोरोना संक्रकित मरीजों की संख्या बढ़कर 950 हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में मंगलवार को पुलिस लाइन निवासी पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला। पुलिसकर्मी क्राइम ब्रांच में है। वहीं अग्रसेन धाम निवासी 14 वर्षीय किशोरी भी संक्रमित मिली है। सोमवार को किशोरी के परिवार के दो और सदस्य पॉजिटिव मिले थे। सुहागनगर निवासी 43 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई है।
विज्ञापन

मक्खनपुर निवासी 30 वर्षीय युवक, शिकोहाबाद के प्रतापपुर रोड निवासी गर्भवती महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। गर्भवती महिला ने प्रसव से पूर्व कोरोना की जांच कराई थी। इधर, टूंडला के नई बस्ती मेें 52 वर्षीय अधेड़ की रिपोेर्ट भी पॉजिटिव आई है। कठफोरी के राठौर गली में 36 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। इधर, कोरारी सरहद में 48 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। वहीं नगला मुल्ला और विजयपुरा दबरई में भी कोरोना के मरीज मिले हैं। लतीफपुर कोटला में 39 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं देर रात छह और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed