फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

4 साल की बालिका भी कोरोना का हुई शिकार, 621 हुई मरीजों की संख्या

Thu, 23 Jul 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
corona
प्रशासन द्वारा सील किया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एका - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए केस सामने आए। इनमें 14 साल की बच्ची भी शामिल है। नगर की पॉश कॉलोनी विभव नगर में भी कोरोना संक्रमण का एक केस सामने आया है। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 621 हो चुकी है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों का आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगला सिंकदर गांव में एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। विगत 16 जुलाई को महिला का कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। इधर, मुरली नगर में 14 वर्षीय बालिका भी संक्रमित मिली है। वहीं, बड़ी छपैटी में एक महिल कोरोना पॉजिटिव मिली। महिला के परिवार से अन्य सदस्य भी पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वह आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इधर, मोहल्ला दुली की 37 वर्षीय महिला , विभव नगर में पुलिस चौकी के निकट रहने वाला वृद्ध भी संक्रमित मिला है। वृद्ध लखनऊ में भर्ती है। रिपोर्ट आने के बाद सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed