{"_id":"5f11e5f88ebc3e63d25a6257","slug":"corona-firozabad-news-agr4508940110","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख, 21 हजार लोगों का हुआ सर्वे, सिर्फ दो ही मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख, 21 हजार लोगों का हुआ सर्वे, सिर्फ दो ही मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमित मरीजों को ट्रैस करने के लिए 10 दिनों तक चला सर्विलांस कार्यक्रम पूरा हो चुका है। सुहागनगरी में छूटे हुए घरों के लिए एक दिन और अतिरिक्त सर्वे कराया गया। स्वास्थ्य विभाग जनपद में 25 लाख 21 हजार आठ लोगों का सर्वे करने का दावा कर रहा है। इनमें सिर्फ 1757 ही संदिग्ध मिले हैं। इनमें सिर्फ दो ही केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुछ की रिपोर्ट आना शेष है।
चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने शासन के निर्देश पर जिले भर में कोविड सर्विलांस सर्वे कराया था। पांच जुलाई को सर्वे की शुरुआत हुई। जनपद में 834 टीमों ने चार लाख 74 हजार 355 घरों का सर्वे किया था। टीमों ने घर-घर करीब 25 लाख 21 हजार आठ लोगों का हालचाल जाना। उनसे सबसे पहले बुखार, जुकाम, खांसी के बारे में पूछा गया। साथ ही पहले से ग्रसित ब्लड प्रेशर, मधुमेह, अस्थमा आदि के बारे में भी जानकारी जुटाई थी। इसमें लक्षण युक्त मिले 1266 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। हालांकि इनमें अभी तक सिर्फ दो ही कोरोना मरीज निकले हैं। यह सुहागनगरी में राहत का संकेत देता है। मगर सर्वे से हटकर जनपद में कुल मरीजों की संख्या देखें तो हर रोज मरीज निकलकर सामने आ रहे हैं।